Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खूंटपानी में स्व शिवचरण होनहागा की स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता एवं उपविजेता टीम को विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

 

फुटबॉल प्रतियोगिता
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया फुटबॉल मैदान में स्व शिवचरण होनहागा की स्मृति में एबीसी क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 16 टीमों के बीच आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सुरेन्द्र स्पोर्टिंग क्लब ने आर्मी ब्रदर्स को 2-0 गोल के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की.

Advertisement
Advertisement

पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने विजेता सुरेन्द्र स्पोर्टिंग क्लब की टीम को 12 हजार, उप विजेता आर्मी ब्रदर्स की टीम को 8 हजार तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहे भाई एफसी व लग्जरी लवली एफसी की टीम को 3500-3500 नगरी राशि के साथ-साथ एक-एक खस्सी दे कर पुरस्कृत किया.

Dayal Builder
Srinath

मौके पर 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिये भी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इसमें पुरुनिया क्लब को हरा कर गोल्डेन इगल क्लब विजेता बना. तीसरे स्थान पर रांची व चौथे स्थान पर बुटी एफसी की टीम रही. सभी को एक-एक खस्सा दे कर पुरस्कृत किया गया.

Advertisement

पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों को आगे ओर बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से नौजवान आगे बढ़े और अपने परिवार राज्य और देश का नाम रोशन करें. क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग खेल के जरीये अपनी जिंदगी संवार रहे है.

मौके पर दुर्गा चरण पाड़ेया, समाजसेवी बासंती गागराई, देवघर थाना प्रभारी राउतु होनहागा, मानकी होनहागा, अजय सामड, सुरेश मोहंती समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp