Advertisement

जेएसएलपीएस ने कुचाई के बारूहातु क्लस्टर में वार्षिक आमसभा का किया आयोजन

By Goutam

Published on:

जेएसएलपीएस

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड के बारुहातु पंचायत के बारुहातु क्लस्टर में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन रूगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा बारुहातु पंचायत के मुखिया रेखा मनी उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement

आम सभा में जेएसएलपीएस की ओर से वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। मौके पर मुखिया करम सिंह मुंडा ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ाने के लिए विशेष कर महिलाओं की हित में कई सारी योजना चल रही है। ताकि महिलाओं‌ को किसी का सहारा लेना ना पड़े।

Srinath

उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को स्वालंबी बनाया गया है।महिलाओं को आजीविका प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्हें कई तरह का प्रशिक्षण दीलाकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। ताकि वह उसका उपयोग अपने दैनिक जीवन में करके स्वालंबी बन सके।

Advertisement

मुखिया की रेखा मनी उरांव ने कहा कि जेएसएलपीएस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आजीविका प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण उचित आजीविका व‌ फूलो झानो आशीर्वाद योजना से जोड़ने का अपील किया। एवं दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया रेखा मनी उरांव, मुखिया करम सिंह मुंडा, बीपीएम रागिनी टोपनो, दशरथ उरांव, मनमसी बारजो, आदि सीएलएफ पदाधिकारी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp