Advertisement

कुचाई प्रखंड सभागार में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

By Goutam

Published on:

हिंसा उन्मूलन

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड सभागार में सोमवार को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविका मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर बीडीओ साधुचरण देवगम ने कहा कि महिलाओं के साथ हिंसा एवं भेदभाव करना सरकारी मापदंडों के साथ साथ समाज में भी कानूनी आपराध हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सम्मान व बेटियों को शिक्षित करने के लिए हम सबों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की हिंसा घरेलू हिंसा या छेड़छाड़ इत्यादि घटनाओं के दौरान बेटियों और महिलाओं तत्काल शिकायत करें।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से उप प्रमुख सुखदेव सरदार, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुखिया रेखामनी उरांव, सरस्वती मींज, देवचरण हाईबुरु आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp