Advertisement

कुचाई प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 111 छात्रों के बीच साईकिल वितरण, बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में होगी सुधार: जोशी

By Goutam

Published on:

साईकिल वितरण

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखण्ड संसाधन केंद्र कुचाई परिसर में कुचाई प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के 111 छात्र-छात्राओं के बीच प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी एवं लेखापाल कृष्णा मोहन महतो के द्वारा साइकिल का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर बीइईओ संजय कुमार जोशी ने कहा कि झारखंड सरकार की यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। बच्चे मन लगाकर पढ़ें यही झारखंड सरकार की सोच है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे।

Dayal Builder
Srinath

वहीं लेखापाल कृष्ण मोहन महतो ने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाली और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के बच्चों के लिए यह योजना एक बड़ा वरदान है। इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाले छात्राएं अपने घरों से आसानी से पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंच सकती है।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से बीइईओ संजय कुमार जोशी, लेखापाल कृष्ण मोहन महतो, शिक्षक चमर सिंह मुंडा, ललित प्रधान, महेंद्र महतो, उत्तम प्रधान, चुमरू हेंब्रम, कुशल सोय, मुकेश सोय आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp