होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खरसावां : कुचाई सांसद प्रतिनिधि ने गोदाम निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का लगाया आरोप, श्रमिकों को दी जा रही है कम मजदूरी, कार्य स्थल पर योजना से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड नहीं…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

खरसावां / Umakant Kar: कुचाई के तोडांगडीह में साहकारिता विभाग की से बन रहे गोदाम का सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने निरीक्षण किया. सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, प्रखंड पर्यवेक्षक कैलाश महतो समेत अन्य नेताओं ने निर्माण कार्य का जायजा लिया. निरीक्षण के पश्चात सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरतने नियमों को ताक पर रख कर कार्य करने का आरोप लगाया. सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने पूरे मामले की जांच की मांग की है.

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत जिला के अधिकारियों के साथ साथ सांसद को भी करेंगे. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य में लगे हुए श्रमिकों को सरकारी दर से काफी कम मजदूरी दी जा रही है. रेजा को 250 व कुली को 300 रुपये का मजदूरी दिया जा रहा है, जबकि सरकार की ओर से न्यूनतम मजदूरी दर 443 रुपया तय किया गया. योजना से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे की योजना के संबंध में जानकारी मिल सके. इंट की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है.साथ ही योजना लगाने, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने व उचित मजदूरी दर का भुगतान करने पर ही कार्य शुरु करने को कहा है. इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Leave a Comment