Advertisement

खरसावां : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत बुरुडीह में लगा जनता दरबार…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant Kar: खरसावां के बुरूडीह पंचायत सभागार में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत विशेष शिविर जनता दरबार लगाया गया. जनता दरबार का उद्घाटन जिप सदस्य काली चरण बानरा, डीएसओ सत्येंद्र महतो, विधायक प्रतिनिधि खरसावां अनूप सिंहदेव, बीडीओ प्रधान माझी, मुखिया रईबारी माझी, ग्राम प्रधान प्रवीर सिंहदेव आदि ने संयुक्त रूप किया. शिविर के माध्यम से पीएम जनमन, मनरेगा, वन धन योजना, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड,जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा,जल जीवन मिशन एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

Advertisement
Advertisement

साथ ही योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की गई और पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त किए गए. इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के लोगों को भी सरकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु प्रेरित करें. यह अभियान जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है.

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान लोगों को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत आदिवासी समुदायों को संतृप्ति मोड में सशक्त बनाने 17 केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 25 महत्वपूर्ण गतिविधियों को शामिल किया गया है. लोगों ने इन शिविरों में पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की गयी. इस दौरान महिला समितियों में जेएसएलपीएस की ओर से सीसीएल व सीआईएफ के तहत 20.5 लाख रुपये का चेक दिया गया. साथ ही अन्य योजनाओं से भी लोगों को लाभांवित किया गया. इस दौरान सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने के लिये आवेदन भी लिये गये. मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp