होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई, सांसद प्रतिनिधि ने दी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर) : कुचाई प्रखंड कांग्रेस कमिटी कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में वर्ष 1924 में कार्य कर चुके थे। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी ने न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई बल्कि पूरी दुनिया को एक नई जीवन दृष्टि दी।

मान सिंह मुंडा ने कहा, “महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री भारतीय संस्कृति के दो अनमोल रत्न थे, जिनका जन्म एक ही दिन हुआ। हमें उनके आदर्शों पर चलकर समाज और देश को नई दिशा देनी चाहिए।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राशिक लाल सोय, मंडल अध्यक्ष हीरालाल सरदार, कृष्ण लोवादा, बागुन मुंडा, रवि कुम्हार, माधव महतो, योगेश्वर सोय, सोनाराम बोदरा, सुमित कुमार महतो, अजय मुंडा, रामचंद्र मुंडा, दुर्गा मुंडा, दिलीप मुंडा समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Comment