Advertisement

खरसावां में युवा कांग्रेसियों ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती और इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खरसावां शहीद चौक पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Advertisement
Advertisement

जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और देश के पहले गृहमंत्री थे, जिन्होंने 552 रियासतों को भारतीय संघ में जोड़ा और राष्ट्र एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पटेल का जीवन एकता, समर्पण और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है।

Dayal Builder
Srinath

वहीं, मिश्रा ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि वे भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने अपने नेतृत्व से देश को नई दिशा दी। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, गरीबी उन्मूलन, और 1971 के युद्ध में बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी वास्तव में भारत की लौह महिला (Iron Lady) थीं, जिनका जीवन दृढ़ संकल्प, साहस और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक था।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, बीस सूत्री सदस्य बलभद्र महतो, कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, सुकलाल होनहागा, अनावरुल हक, आई. आलम, आकुल पुष्टी, सुनील बोदरा, सोनू कुमार, रोशन मुदी, आयुष कुमार, बेलु मंडल, बरजू लोहार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp