होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी, वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, जिला कृषि कार्यालय सरायकेला-खरसावां द्वारा मंगलवार को कुचाई प्रखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम एवं बीडीओ साधुचरण देवगम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

किसानों ने प्रदर्शित किए कृषि उत्पाद

किसान मेला सह प्रदर्शनी में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने अपने उत्पादित धान, सब्जियां, मोटे अनाज, तिलहन, दलहन सहित अन्य कृषि उत्पादों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी स्थल पर किसानों की भीड़ देखने को मिली। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने भी उन्नत खेती के तरीकों पर किसानों को जागरूक किया।

वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील

सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को नई कृषि तकनीक, उन्नत बीज और आधुनिक खेती पद्धतियों की जानकारी मिलती है। बीडीओ साधुचरण देवगम ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, जिनसे जुड़कर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं।

आत्मनिर्भर खेती और उद्यमिता पर जोर

जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम ने कहा कि किसान मेला प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने और उनके अनुभव साझा करने का मंच है, जो अन्य किसानों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को कृषि-आधारित उद्यमिता और नवाचार की ओर प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी रोशन निलकमल, डीपीटी डायरेक्टर विजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, बीएओ लिबनुस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार, मुखिया करम सिंह मुंडा, रमेश द्विवेदी, मंगल सिंह मुंडा, बुंदी राम सोय, राजेश महतो सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment