होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विधायक दशरथ गागराई ने सदन में उठाया झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा जल्द कराने का मुद्दा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) शीघ्र आयोजित कराने की मांग उठाई। उन्होंने सदन में सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्ष 2016 के बाद से शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है, जबकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत इसे नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए।

एक लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रतीक्षारत

विधायक ने कहा कि वर्तमान में झारखंड राज्य के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इस परीक्षा के आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। परीक्षा में विलंब होने से अभ्यर्थियों का करियर प्रभावित हो रहा है और उन्हें रोजगार के अवसरों में देरी का सामना करना पड़ रहा है।

पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर जोर

दशरथ गागराई ने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन न केवल अभ्यर्थियों को राहत देगा, बल्कि राज्य में पारदर्शी और योग्य शिक्षक चयन प्रक्रिया को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन जल्द से जल्द कराया जाए।

विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की, ताकि अभ्यर्थियों को अनिश्चितता से मुक्ति मिल सके।

 

Leave a Comment