होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

खेरसे मुंडा चौक सौंदर्यीकरण का शिलान्यास: 1.57 करोड़ की योजना से जगमगाएगा खरसावां, विधायक दशरथ गागराई बोले– शहीदों के सपनों को देंगे नया रूप

By Goutam

Updated on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां के ऐतिहासिक खेरसे मुंडा चौक के सौंदर्यीकरण और शहीद पार्क के विकास कार्य का शनिवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। 1 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, कोंदो कुंभकार, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा तथा विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया।

Provider 1 Provider 2

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत खेरसे मुंडा चौक पर शेड, रेलिंग, आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था, टाइल्स बिछाने का कार्य किया जाएगा। वहीं शहीद पार्क में बागवानी, पेयजल सुविधा और अन्य आधारभूत विकास कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां शहीदों की धरती है और विकास कार्य शहीदों के आशीर्वाद से ही संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि खेरसे मुंडा चौक का सौंदर्यीकरण होने से चौक की सुंदरता बढ़ेगी और क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठेगा। इससे आम नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी और शहर की पहचान मजबूत होगी।

Provider 1 Provider 2

उन्होंने बताया कि चांदनी चौक पर वीर खेरसे मुंडा चौक के नाम से लगभग 30 फीट ऊंचा पत्थर स्थापित किया गया है, जिसे पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोंटो प्रखंड क्षेत्र के लिसिया गांव से लाया गया था। शहीद पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है, ताकि लोग शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें और क्षेत्र का पर्यटन भी बढ़े।

विधायक ने यह भी कहा कि शहीद पार्क को वर्षभर (365 दिन) सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सामूहिक बैठक और विचार-विमर्श आवश्यक है। इस दिशा में भी पहल की जाएगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, कोंदो कुंभकार, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया सुनीता तापे, भोला महांती, शंभु आचार्य, भवेश मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार महतो सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment