होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विधानसभा में उठा ऊकरी सोना नदी पुल का मुद्दा: विधायक दशरथ गागराई ने उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग की

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक Dashrath Gagrai ने झारखंड विधानसभा में सरायकेला-खरसावां जिले के ऊकरी–आकर्षणी–गोंदपुर पथ पर स्थित ऊकरी सोना नदी पर नए उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र पुल निर्माण कराने की मांग की।

विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में सरकार ने जानकारी दी कि संबंधित पुल पथ निर्माण विभाग के अधीन ऊकरी–आकर्षणी–गोंदपुर मार्ग के दूसरे किलोमीटर पर सोना नदी पर स्थित है।

सरकार ने बताया कि पथ के संधारण के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधारने का कार्य कराया गया था, जिससे वर्तमान में सड़क की स्थिति संतोषजनक है। हालांकि विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद विभाग ने नए उच्च स्तरीय पुल निर्माण की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकार के अनुसार, नए पुल के निर्माण के लिए विभागीय पत्रांक दिनांक 28 फरवरी 2026 के माध्यम से डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार करने के लिए Road Construction Department Jharkhand के मुख्य अभियंता, केंद्रीय निरूपण संगठन, रांची को निर्देश दिया गया है।

विभाग द्वारा डीपीआर तैयार होने के बाद प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद पुल निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। विधायक दशरथ गागराई ने उम्मीद जताई कि पुल निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और ग्रामीण इलाकों का विकास भी तेज होगा।

 

Leave a Comment