होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विधानसभा में उठा NHM कर्मचारियों के मानदेय विसंगति का मुद्दा: विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से मांगा समाधान

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक Dashrath Gagrai ने झारखंड विधानसभा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के मानदेय में विसंगति का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

विधायक दशरथ गागराई ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कहा कि 3 मार्च 2022 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय विसंगति निराकरण के लिए अभियान निदेशक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था, लेकिन अब तक इस समिति द्वारा मानदेय विसंगति को दूर करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत हजारों कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

सदन में विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सरकार ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के लिए एचआर पॉलिसी (HR Policy) तैयार करने का कार्य प्रक्रियाधीन है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि इस प्रस्तावित एचआर पॉलिसी में मानव संसाधन से संबंधित विभिन्न प्रावधान जैसे अवकाश, शिकायत निवारण (Grievance Redressal) और मानदेय विसंगति के समाधान से जुड़े नियम शामिल किए जा रहे हैं।

सरकार के अनुसार, भारत सरकार से इस एचआर पॉलिसी को अनुमोदन मिलने के बाद उसमें शामिल नियमों के आधार पर कर्मचारियों की मांगों और शिकायतों पर निर्णय लिया जाएगा।

 

Leave a Comment