होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

गोविंदपुर में 2 दिनों से जलापूर्ति ठप, ट्रांसफार्मर जलने से बढ़ा संकट; जुस्को को जिम्मेदारी देने की मांग

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना में भारी अव्यवस्था के कारण पिछले दो दिनों से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इस समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध जताया है।

उन्होंने कहा कि योजना के निर्माण के समय से ही कई तकनीकी खामियां रही हैं, जिसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पाइपलाइन बिछाने से लेकर पंपिंग स्टेशन के रखरखाव तक में लापरवाही बरती गई है। वर्तमान में बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, और विभाग की सुस्ती के चलते अगले 8 दिनों तक समस्या बने रहने की आशंका है।

डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि पर्व-त्योहार के समय पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन ऐसे समय में जलापूर्ति बाधित रहना विभाग की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि यदि विभाग इस योजना को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्षम नहीं है, तो जनहित में इसकी जिम्मेदारी जुस्को को सौंप दी जानी चाहिए, ताकि लोगों को नियमित और स्वच्छ पेयजल मिल सके।

साथ ही उन्होंने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाएंगे और जनता के साथ आंदोलन करेंगे।

 

Leave a Comment