होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सोना देवी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर/घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में कुलपति, कुलसचिव, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने कुलाधिपति को फलदार वृक्ष भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों का पौधारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर का संदेश दिया गया।

कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने कहा कि कुलाधिपति का दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण विश्वविद्यालय के विकास की आधारशिला है। उनके मार्गदर्शन में संस्थान लगातार शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने कहा कि प्रभाकर सिंह का व्यक्तित्व प्रेरणादायक है और उनकी प्रशासनिक दक्षता विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने कहा कि कुलाधिपति का मार्गदर्शन और स्नेह पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिससे सकारात्मक और प्रगतिशील माहौल का निर्माण हुआ है।

वहीं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शिव चंद्र झा ने उन्हें कुशल प्रशासक और दूरदर्शी व्यक्तित्व बताते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

अंत में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक शुभकामनाओं के साथ हुआ।

 

Leave a Comment