होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : वार्ड-12 की समस्याओं को लेकर पार्षद ने उठाई जोरदार मांग, प्रशासक व महापौर ने जताया भरोसा—मूलभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर / Balram Panda : नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या-12 में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर पार्षद मोतीलाल बिसुई ने महापौर संजय सरदार एवं नगर आयुक्त रवि प्रकाश को ज्ञापन सौंपकर पेवर ब्लॉक निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं वेपर लाइट की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराने की मांग की.

पार्षद ने बताया कि वार्ड में पेवर ब्लॉक नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर बरसात के दौरान कीचड़ और जलजमाव से स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है। वहीं, स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात्रि के समय अंधकार पसरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं एवं आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है. उन्होंने कहा कि वार्ड को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं.

इस संबंध में महापौर संजय सरदार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता में शामिल है और वार्ड-12 की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. वहीं नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने कहा कि प्राप्त ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे तथा तय समयसीमा के भीतर कार्य प्रारंभ कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी.

दोनों पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आमजनों की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है और वार्ड-12 में भी जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.

 

Leave a Comment