Advertisement

कुचाई के जोजोहातु में छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन, विधायक दशरथ गागराई बोले— सांस्कृतिक धरोहर को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड के बारूहातु पंचायत अंतर्गत जोजोहातु गांव में श्री श्री सार्वजनिक शिव पूजा युवा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दशरथ गागराई ने फीता काटकर किया।

Advertisement
Advertisement

Srinath

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा तथा दशरथ उरांव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें पारंपरिक छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

Advertisement

अपने संबोधन में विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि इसमें पौराणिक कथाएं, लोक परंपराएं और सामाजिक मूल्य समाहित हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे आयोजनों में परंपराओं का सम्मान करना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी संस्कृति से जुड़ी रहें।

कार्यक्रम में मनमोहन कुम्हार, फुलेंद्र सिंह, रामराज मुंडा, फनी चंद्र महतो, जितेन कुम्हार सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp