होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई में ‘स्कूल रुआर 2026’ अभियान की शुरुआत, 16 दिनों तक चलेगा बैक टू स्कूल अभियान, ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर फोकस

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। कुचाई प्रखंड सभागार में शुक्रवार को ‘स्कूल रुआर 2026’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यह कार्यक्रम झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूल से बाहर रह गए बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ‘स्कूल रुआर’ एक 16 दिवसीय विशेष अभियान है, जो 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रखंड के सभी गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम और प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल नामांकन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने सभी शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की।

सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने कहा कि सरकार की यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और गांव-गांव तक जागरूकता फैलाने की जरूरत बताई।

वहीं मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि 5 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन और विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक करना जरूरी है, ताकि बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएं।

कार्यक्रम में अंचल निरीक्षक बबलू करमाली, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुष्मिता सोय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तीर्थो डे, लेखापाल कृष्ण मोहन महतो सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment