Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर बैठक, पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर जोर

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6, 7 एवं 9 की रिक्त सीटों पर नामांकन को लेकर प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने की।

Advertisement
Advertisement

बैठक में नामांकन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड एवं चयन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए। उन्होंने विशेष रूप से वंचित एवं जरूरतमंद बालिकाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Dayal Builder
Srinath

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ नामांकन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करें।

Advertisement

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नामांकन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र छात्राएं इसका लाभ उठा सकें। साथ ही सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, प्रमुख मनेंद्र जामुदा, बीईईओ संजय कुमार जोशी, बीपीओ पंकज महतो, मुखिया मंगल जामुदा समेत कई पदाधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp