होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

खरसावां में हो भाषा फिल्मों के लिए ऑडिशन, ‘खरसावां गोलीकांड 1948’ और ‘हुडिंग माई’ में मिलेगा 100 कलाकारों को मौका, बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां में हो भाषा की दो फिल्मों—‘खरसावां गोलीकांड 1948’ और ‘हुडिंग माई’ (परिवार की सबसे छोटी बेटी)—के लिए कलाकारों का ऑडिशन आयोजित किया गया। यह ऑडिशन राहुल गागराई प्रोडक्शन हाउस की ओर से स्थानीय कला संस्कृति भवन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Provider 1 Provider 2

ऑडिशन में जज के रूप में श्याम बोबोंगा, मोनिका बिरुली, लक्ष्मण मुर्मू, संजय टोप्पो, बासंती गागराई, शाहिल मुर्मू, शिव देवगम, कालिया जामुदा, नितिमा जोंको और मनोज सोय शामिल रहे। इससे पहले जमशेदपुर और चाईबासा में भी कलाकारों के लिए ऑडिशन आयोजित किए जा चुके हैं।

Provider 1 Provider 2

इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बताया कि चयनित करीब 100 कलाकारों को इन फिल्मों में अभिनय का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों के माध्यम से ऐतिहासिक घटनाओं को संजोने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से ‘खरसावां गोलीकांड 1948’ के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना को फिल्म के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इन फिल्मों की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी और 1 जनवरी 2027 को रिलीज की योजना है।

कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय सिनेमा को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

बताया गया कि विधायक दशरथ गागराई स्वयं भी फिल्म में ग्राम मुंडा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वे पहले भी हो भाषा की कई फिल्मों और एल्बम में अभिनय कर चुके हैं और सामाजिक जागरूकता के लिए फिल्मों को माध्यम बना रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, मो दिलदार, शिवा देवगम, कालिया जमुदा, नितीमा जोंको  समेत कई कलाकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment