होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

खरसावां में मई के अंतिम सप्ताह में होगा दो दिवसीय छऊ महोत्सव, आयोजन को लेकर तेज हुई तैयारी

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां में मई के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय छऊ महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में आरसीडी गेस्ट हाउस में स्थानीय कलाकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने की।

Provider 1 Provider 2

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष छऊ महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें छऊ नृत्य के साथ-साथ विभिन्न लोक कलाओं का भी प्रदर्शन होगा। आयोजन के स्वरूप, कलाकारों के प्रोत्साहन और संसाधनों की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Provider 1 Provider 2

बैठक में यह भी तय हुआ कि विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में कलाकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त से मुलाकात करेगा। इस दौरान महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक आवंटन और अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विधायक दशरथ गागराई ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की पहचान उसकी कला और संस्कृति से जुड़ी होती है। उन्होंने छऊ नृत्य को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए वे हर स्तर पर सहयोग करेंगे।

वहीं, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सरायकेला की तर्ज पर खरसावां में भी भव्य छऊ महोत्सव आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कलाकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर खरसावां के राजा गोपाल नारायण सिंहदेव ने भी कहा कि यहां की छऊ नृत्य शैली की अपनी अलग पहचान है और इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा।

बैठक में मुख्य रूप से मो दिलदार, सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र संयोजक सुदीप कबि,बांकसाई गढ़ के मनोज सिंहदेव, अनूप सिंहदेव, मुखिया सुनिता तापे, वरीय कलाकार परमानंद नंदा,सुमित महापात्र, बसंत गंतायत, लखिंद्र नायक, सुमंत चंद्र मोहंती, नित्या शंकर नंदा, शंकर बेहरा, सुदीप घोडाई, समीन नायक, सुमित्रा रविदास, सुमन रविदास, चांदनी हेंब्रम, सूरज हेंब्रम समेत कई कलाकारों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया तथा महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

 

---Advertisement--- 

 

Leave a Comment