होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

कुचाई के अरूवां पंचायत को 10 लाख का मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार, रांची में मिला सम्मान

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां। कुचाई प्रखंड के अरूवां पंचायत ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में इस पंचायत को ‘स्वस्थ एवं स्वच्छ’ श्रेणी में 10 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह सम्मान रांची के खेलगांव स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया, जहां हेमंत सोरेन और पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने अरूवां पंचायत की मुखिया सरस्वती मींज और सचिव रूपा कुमारी को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मुखिया सरस्वती मींज और सचिव रूपा कुमारी ने इसे पूरे पंचायत और कुचाई प्रखंड के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आगे भी पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी और पंचायत को और बेहतर बनाया जाएगा।

बताया गया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को सशक्त, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायतों को 4 लाख से 20 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

यह पुरस्कार विशेष रूप से स्वच्छता, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को दिया जाता है, जिससे ग्रामीण स्तर पर सुशासन और विकास कार्यों को बढ़ावा मिलता है।

अरूवां पंचायत को मिला यह सम्मान क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य पंचायतों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

Related Post

Leave a Comment