होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

खरसावां में कांग्रेस का ब्लॉक संवाद कार्यक्रम: संगठन विस्तार और 2029 की तैयारी पर फोकस, सांसद कालीचरण मुंडा ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का किया आह्वान

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां स्थित काली मंदिर सामुदायिक भवन में बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज बागची ने की, जिसमें संगठन विस्तार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और आगामी जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Provider 1 Provider 2

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार के जनहितकारी कार्यों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। साथ ही SIR प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और सुझाव लेने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Provider 1 Provider 2

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ अभी से सक्रिय रूप से जुट जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया का दुरुपयोग कर भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर सकती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सतर्क रहने का निर्देश दिया।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर सांसद मुंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के आरक्षण और सशक्तिकरण के पक्ष में रही है, जबकि भाजपा इस विषय पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बूथ से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संरचना को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया और BLA को SIR प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न हो।

जिलाध्यक्ष राज बागची ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में इस तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रकाश कुमार राजू और प्रेमेंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, कार्यकारी जिलाध्यक्ष तरुण डे, प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, शंकर लोवादा, हरि महतो, साजिद अंसारी, सुमित शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment