Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से की मुलाकात, 12 साल से अधूरा पड़ा आमदा 500 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर):  खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर सरायकेला-खरसावां जिले के आमदा में प्रस्तावित 500 बेड अस्पताल भवन निर्माण कार्य को जल्द पुनः शुरू कराने की मांग उठाई है।

Advertisement
Advertisement

सांसद ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि आमदा में 500 बेड अस्पताल निर्माण परियोजना की शुरुआत 12 नवंबर 2011 को हुई थी। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए करीब 25 एकड़ भूमि भी उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन लंबे समय से निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। इससे क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा

सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि यह अस्पताल परियोजना सरायकेला-खरसावां समेत आसपास के इलाकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अस्पताल बनने से लोगों को गंभीर बीमारी की स्थिति में दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि जिले में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। ऐसे में 500 बेड अस्पताल का निर्माण पूरा होना जनहित में जरूरी है।

निर्माण कार्य बंद होने की जांच की मांग

सांसद ने मुख्य सचिव से आग्रह किया कि निर्माण कार्य बंद होने के कारणों की समुचित जांच कराई जाए और परियोजना को जल्द दोबारा शुरू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षों से अधूरी पड़ी इस योजना के कारण जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने सांसद को मामले में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है।

ताजा खबरें

WhatsApp