Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई में वज्रपात का कहर: मुंडादेव गांव में हांड़िया बेच रही महिला की मौत, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसा, गांव में छाया मातम

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंडाकाटा पंचायत के मुंडादेव गांव में सोमवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, मुंडादेव गांव निवासी पार्वती कुई (45 वर्ष), पति स्वर्गीय तारीक हेंब्रम, रोज की तरह सोमवार शाम करीब 5 बजे गांव के चौक पर अपनी झोपड़ी में हांड़िया बेच रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ तेज बिजली कड़कने लगी। तभी आकाशीय बिजली गिरने से पार्वती कुई उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना में गांव के ही चिंता हेंब्रम (62 वर्ष), पिता स्वर्गीय छोटा रामराई हो, भी गंभीर रूप से झुलस गए।

Dayal Builder
Srinath

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई ले जाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने पार्वती कुई को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चिंता हेंब्रम का इलाज जारी है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताजा खबरें

WhatsApp