Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई में शुरू हुई टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा, पहले दिन 102 शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए शामिल

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। राज्य परियोजना निदेशक रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर कुचाई के प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय टीचर नीड असेसमेंट राउंड-3 (TNA-R3) परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई।

Advertisement
Advertisement

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें पहले दिन कुल 102 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। पहली पाली में 50 जबकि दूसरी पाली में 52 शिक्षकों ने परीक्षा दी।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

60 प्रश्नों की हुई परीक्षा

टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा में कुल 60 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। इस परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकता और प्रशिक्षण स्तर का मूल्यांकन करना है।

परीक्षा संचालन के लिए टीम तैनात

परीक्षा के सफल संचालन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और संकुल साधन सेवियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनमें कृष्णा महतो, महिर कुमार दास, संजय कुम्हार, प्रदीप कुमार महतो, सुधीर कुमार महतो, राजकुमार महतो, राजेश कुमार प्रधान, शीतल प्रसाद, राजेंद्र गुंदुवा, हरिश चंद्र लोटनिया, कलेंद्र प्रधान और विभीषण पूर्ति शामिल हैं।

14 मई तक चलेगी परीक्षा

जानकारी के अनुसार टीचर नीड असेसमेंट राउंड-3 परीक्षा 14 मई तक आयोजित की जाएगी। इसमें कुचाई प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं और सहायक अध्यापक शामिल होंगे।

परीक्षा में तिलक प्रसाद महतो, शिवशंकर प्रधान, तरुण कुमार सिंह, देवी दयाल सिंह मुंडा, यदुनाथ सिंह मुंडा, राजकुमार लोहार, वशिष्ठ प्रधान और सरित कुमारी समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp