Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां-आमदा मुख्य सड़क पर खरसावां के बोरडा चौक के पास (सतसंग आश्रम के सामने) अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात खरसावां के बुढ़ीतोपा गांव के वृहस्पति प्रधान (54) खरसावां में दुध बेच कर अपने गांव बुढ़ी तोपा जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन पिछे से जोरदार ठोकर मार कर भाग गया। इस दुर्घटना में वृहस्पति प्रधान लहुलुहान हो कर घटना स्थल पर ही पडे रहे।

Dayal Builder
Srinath

स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके पश्चात पुलिस की टीम स्थानीय लोगों के मदद से वृहस्पति प्रधान को घायल अवस्था में खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने वृहस्पति प्रधान को मृत घोषित कर दिय। पुलिस ने शनिवार को शव का पोष्टमाटम करा कर अंत्योष्ठी के लिये परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp