Advertisement

वर्ष 2026 में व्यापार और उद्योग के नए अवसर, विकास का साल होगा 2026 – अभिषेक अग्रवाल गोल्डी

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष देश, राज्य और समाज के लिए विकास का वर्ष सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2025 सकारात्मक रहा और वर्ष 2026 व्यापार, उद्योग एवं उद्यमियों के लिए नई संभावनाओं और अवसरों का द्वार खोलेगा।

Advertisement
Advertisement

अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने कहा कि जब देश और समाज आगे बढ़ता है, तो उसका सीधा लाभ व्यापार और उद्योग जगत को भी मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जमशेदपुर सहित पूरे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि नववर्ष केवल कैलेंडर बदलने का समय नहीं है, बल्कि यह नए संकल्प, नई सोच और सकारात्मक बदलाव की शुरुआत का अवसर है। वर्ष 2026 व्यापारियों और युवाओं के लिए नए अवसर, नवाचार और सफलता लेकर आएगा।

Advertisement

इस मौके पर उन्होंने सभी उद्यमियों और व्यवसायियों से अपील की कि वे आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और शहर व समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

ताजा खबरें

WhatsApp