Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

8 फरवरी को होने वाले सामाजिक मिलन समारोह को लेकर रीडिंग में आदिम कुम्हार महासंघ की तैयारी बैठक, समाज की एकजुटता पर जोर

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): आगामी 8 फरवरी (रविवार) को आदिम कुम्हार महासंघ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सामाजिक मिलन समारोह सह मंथन सभा की तैयारी को लेकर खरसावां प्रखंड क्षेत्र के रीडिंग पंचायत अंतर्गत कुम्हार रीडिंग में कुम्हार समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रबिन्द्र कुम्भकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement

बैठक में रीडिंग पंचायत के तीनों टोला—बिरुजारा, ऊपर साई एवं नीचे टोला—के कुम्हार समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 8 फरवरी को ग्राम भोलाडीह, सरायकेला स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सामाजिक मिलन समारोह को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक कुम्हार परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

Dayal Builder
Srinath

बैठक के दौरान इस बात पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया कि किस प्रकार अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचें और समाजिक एकजुटता का परिचय दें। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रीडिंग पंचायत के तीनों टोला के प्रत्येक कुम्हार परिवार से कम से कम एक सदस्य का समारोह में शामिल होना अनिवार्य होगा।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए कोन्दो कुम्भकार ने कहा कि आदिम कुम्हार महासंघ द्वारा समाज के विकास, उत्थान और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ऐसे सामाजिक मिलन समारोह समाज को संगठित करने, आपसी संवाद बढ़ाने और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी कुम्हार परिवारों से एकजुट होकर समाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में उपस्थित लोगों ने सामाजिक मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और समाज की एकता, पहचान और अधिकारों के लिए संगठित प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

इस बैठक में मुख्य रूप से कोन्दो कुम्भकार, दिनेश कुम्भकार, मंगल कुम्हार, लखिन्द्र कुम्हार, बीरेंद्र कुम्हार, संतोष कुम्हार, तागु कुम्भकार, परमेश्वर कुम्भकार, रथो कुम्हार, जिन्दे कुम्हार, सतकबी कुम्भकार, पिटु कुम्हार, किशोर कुम्हार, टांको कुम्हार, बबलू कुम्हार, मोहना कुम्हार, रांगा कुम्हार, लालमोहन कुम्हार सहित कुम्हार रीडिंग के सभी कुम्हार परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp