Advertisement

आदित्यपुर : शुभेक्षा लॉज में मिला 27 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस….

By Goutam

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आरआईटी मोड़ स्थित होटल सुभेक्षा के कमरा नंबर 103 से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के बड़गांव निवासी 27 वर्षीय शुभम जयसवाल के रुप में की गई है. शुभम कुछ दिनों पूर्व ही अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचा था. वह आदित्यपुर के होटल सुभेक्षा के कमरा नंबर 103 में ठहरा था. दोस्तो ने घटना की जानकारी शुभम के परिजनों को दे दी है.

Advertisement
Advertisement

 

Srinath

वही, सूचना पाकर शुभम के परिजन रामगढ़ से जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. शुभम रामगढ़ में कोयला कारोबारी था. शुभम के दोस्तों ने बताया कि रात को राम, विक्की और मिहुल ने शराब पी, जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में चले गए. सुबह 4 बजे मिहुल शुभम से मिलकर भी आया था. सुबह 10 बजे सभी उसे उठाने के लिए कमरे में पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था. काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर दरवाजे को तोड़ा गया. कमरे में शुभम बेड पर अचेत अवस्था में लेटा हुआ था और उसके मुह से झाग निकल रहा था. उसे तत्काल एम्बुलेंस की मदद से टीएमएच लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

 

बता दें कि लॉज में शव मिलने पर सुरक्षा को लेकर कई अहम सवाल उठ रहे है, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

ताजा खबरें

WhatsApp