Advertisement

आदित्यपुर : गणेश पूजा समारोह का सांसद जोबा मांझी ने किया उद्घाटन…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: नगर निगम वार्ड संख्या 20 स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के समीप आर.डी.एक्स गजानंद बॉयज क्लब में मंगलवार को गणेश पूजा समारोह का भव्य उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सरायकेला-खरसावां युवा जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने गुलदस्ता भेंट कर सांसद का स्वागत किया.

Advertisement
Advertisement

Srinath

मंच पर मौजूद अन्य अतिथियों का भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम में झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुशील तांती, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सांसद प्रतिनिधि के पी सोरेन, युवा मोर्चा संघठन सचिव, गुरमीत सिंह, जिला कोशाध्यक्ष मनोहर कर्मकार, मोहर्रम अली, किसान मोर्चा सचिव सुभाष महतो, सोना मनी देवी, अनिता केराई, छोटू राम, महिला सचिव बैजंती बारी, चुलबुली, कल्पना महतो विकास तिवारी समेत कई झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

पूजा आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि आगामी दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भजन संध्या और महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा.

ताजा खबरें

WhatsApp