Advertisement

रांची रिम्स से इलाज के दौरान फरार कुख्यात अपराधी राजा गिरफ्तार, बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम, “देखें.video…

By Balram Panda

Published on:

जनसंवाद, आदित्यपुर (बलराम पांडा): सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र समेत जमशेदपुर के कई संगीन अपराधों में शामिल कुख्यात अपराधी राजा सिंह उर्फ पगला को आरआईटी पुलिस ने एक हत्याकांड को अंजाम देने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अपराधी राजा सिंह 24 मार्च को रांची के रिम्स अस्पताल से फरार हो गया था. आरआईटी पुलिस ने कुख्यात अपराधी राजा सिंह उर्फ पगला के साथ एक अन्य आरोपी प्रकाश गोप उर्फ छोटू गोप को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से हथियार और गोली बारूद भी बरामद किया है।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने मंगलवार को आरआईटी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कुख्यात अपराधी राजा सिंह हाल में आरआईटी थाना क्षेत्र में गोली चालन समेत अन्य कांडों में गिरफ्तार होने के बाद जेल गया था। जिसे जमशेदपुर के घाघीड़ीह जेल शिफ्ट किया गया था। वहां से इलाज के लिए उसे रांची रिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां वह 24 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

Advertisement

आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अपराधी राजा सिंह एवं गिरफ्त में आए प्रकाश गोप कई आपराधिक कांडो में शामिल रहा है। जिनमें मुख्य रूप से राजा सिंह ने आरआईटी, जमशेदपुर, टेल्को समेत अन्य थाना क्षेत्र में हत्या जैसे बड़े घटना को अंजाम दिया है। इसके अलावा इस पर रांची के बरियातू थाना में भी मामला दर्ज है। दोनों अपराधी के गिरफ्तारी, पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

वहीं, सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने बताया है कि रिम्स से फरार राजा उर्फ़ पगला आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र में किसी हत्याकांड को अंजाम देने वाला था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी से कई अन्य जानकारी प्राप्त किए हैं, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में आदित्यपुर इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार शाह, आरक्षी उधम सिंह, उमाशंकर सिंह, धीरू रजक और होमगार्ड जवान मनीष प्रसाद सिंह शामिल रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp