Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : लालू यादव के 78वे जन्मदिन की तैयारी पूरी, 11 जून को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में जुड़ेंगे लालू समर्थक- पुरेंद्र

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर : नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव राजद प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय के मसीहा श्री लालू प्रसाद यादव का 78 वे जन्मदिन को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में 11 जून को प्रातः 11:00 बजे मनाए जाने को लेकर तैयारी को आज अंतिम रूप दिया गया- यह जानकारी लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है.

Advertisement
Advertisement

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के उद्योग श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव को आमंत्रित किया गया है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव के जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजई प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा.

Dayal Builder
Srinath

पुरेंद्र नारायण सिंह ने यह भी बतलाया कि लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्ष भर जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक श्री राजेश रसिक यादव द्वारा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित दो गीतों की रिकॉर्डिंग पूरी कर ली गई है, साथ ही गीतों गीतों का वीडियो शूट करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है, जिसे कार्यक्रम के दिन आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा.

Advertisement

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा पूरे देश में जातीय जनगणना अति शीघ्र प्रारंभ कराने एवं आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगाl उन्होंने बताया कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर एसटी एससी ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा.

संवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, एसएन यादव, सकला मारडी, युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, शिक्षाविद एस डी प्रसाद, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, राजेश्वर पंडित, युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, प्रमोद गुप्ता, मिथिलेश कुमार झा, अधिवक्ता संजय कुमार, अखिलेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनोज चौरसिया, संतोष कुमार यादव, अजय यादव, राजेश यादव, संतोष शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, दिलीप मंडल उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp