Advertisement

आदित्यपुर : चंपाई सोरेन को जल संसाधन विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनने पर पुरेंद्र ने जताया हर्ष, बोले “पुरेंद्र” सरकार के अभिभावक की भूमिका में होंगे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda: पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन को जल संसाधन विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनाए जाने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में श्री चंपई सोरेन अभिभावक की भूमिका में होंगे.

Advertisement
Advertisement

 

Srinath

उन्होंने कहा कि श्री चंपाई सोरेन के अनुभवों का लाभ सरकार को मिलेगा. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन द्वारा पिछले 5 महीने में जो कार्य किए गए उन कार्यों को अगर हेमंत सरकार आगे बढा़ती है तो आसन्न विधानसभा चुनाव में और ज्यादा सीटों के साथ झारखंड में पुनः झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी.

Advertisement

 

वहीं, पुरेंद्र ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कोल्हान टाइगर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में झामुमो राजद कांग्रेस गठबंधन कोल्हान की सभी 14 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और पूर्व की भांति कोल्हान से ही महागठबंधन की सरकार बनाने का रास्ता साफ होगा.

ताजा खबरें

WhatsApp