Advertisement

आदित्यपुर : राजद के 28 वे स्थापना दिवस की तैयारी में जुटे पुरेंद्र, 5 जुलाई को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में होगा राजद कार्यकर्ताओं का जुटान….

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद का 28 वां स्थापना दिवस आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में 5 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे केक काटकर धूमधाम से मनाया जाएगा- यह जानकारी होटल नोवांता में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक श्री संजय प्रसाद यादव उपस्थित होंगे.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

पुरेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जनता दल पर आधारित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजई प्रतिभागियों को अतिथियों के कर कमलो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्ष भर जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पांच कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा.

Advertisement

 

वहीं, कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के सुप्रसिद्ध युवा गायक श्री राजेश रसिक द्वारा राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना दिवस के अवसर पर गाए गए नए गीतों की ऑडियो/वीडियो को अतिथियों द्वारा लांच किया जाएगा. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पूरे देश में जातीय जनगणना कराने एवं आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियो तथा निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगाl उन्होंने बताया कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आबादी के आधार पर एसटी एससी ओबीसी को विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा, राज्यसभा में आरक्षण को लेकर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा.

 

संवाददाता सम्मेलन में एसएन यादव, राजद प्रदेश सचिव राजेश यादव, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, सत्येंद्र प्रभात, संतोष यादव, सिमरन मेहरा, मिथिलेश कुमार झा उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp