होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : भारत के ‘रतन’ को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने दी श्रद्धांजलि, श्रद्धांजलि सभा में लोग हुए भावुक, समाज कल्याण में रतन टाटा का बेहद महत्वपूर्ण योगदान : मनोज पासवान….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

आदित्यपुर / Balram Panda: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास सरायकेला युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दीपक भंडारी जी के आवासीय कार्यालय में स्वर्गीय रतन टाटा जी का श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया. जहां सभा में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मनोज पासवान उपस्थित हुए.

 

वहीं, मनोज पासवान ने कहा कि भारतीय उद्योग जगत के उद्योगपति रतन टाटा जिनका समाज कल्याण में बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है. रतन टाटा की विरासत हमेशा प्रेरणादायक रहेगी. उनके अतुलनीय योगदान और देशभक्ति के लिए सदा याद किया जाएगा. श्री पासवान ने कहा कि रतन टाटा के निधन से हमारे देश को बहुत बड़ी छती हुई है, इनके जैसे शख्सियत अब हमारे देश को दुबारा नहीं मिलेगी.

 

सभा के दौरान इनके कार्यों को याद किया गया और सभी ने मिलकर इन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास भारत सरकार से मांग करती है की स्वर्गीय रतन टाटा जी को भारत रत्न से सुशोभित किया जाए. शोक सभा में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभिनाश सिंह, चिराग़ पासवान फैंस क्लब के राहुल प्रसाद, मृत्युंजय यादव, कुंदन थापा, रोहित कुमार ठाकुर, असीम दत्ता, सुकुमार दे, सुधाकर दास, संतोष पासवान, मनीष कुमार, इंद्रजीत दास, सतीश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे.

 

Leave a Comment