Advertisement

आईना ग्रुप के द्वारा होटल अल्कोर में दो दिवसीय लाइफ स्टाइल मल्टीब्रांडेड प्रदर्शनी का आयोजन, आज होगा समापन

By Goutam

Published on:

आईना

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: ब्रांडेड लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी के लिए प्रदेश का नामचीन ग्रुप “आईना” के द्वारा रविवार से होटल एलकॉर में दो दिवसीय लाइफ स्टाइल मल्टीब्रांडेड प्रदर्शनी आयोजित किया गया है।  प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए आईना ग्रुप की संचालिका अनीता खिरवाल, प्रीति रामसीसरिया, रुचि झुनझुनवाला व नीलम मोदी ने संयुक्त रूप से बताया कि आईना ग्रुप की प्रदर्शनी , राजधानी राँची में साल में तीन बार लगाई जाती है। पिछले सात वर्षों से लगातार लगाई जा रही हमारी प्रदर्शनी का राजधानीवासियों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। राँची, रामगढ़ सहित जमशेदपुर में भी हमारी प्रदर्शनी को भरपूर सराहना मिली है।

Advertisement
Advertisement

आईना संचालिकाओं ने बताया इस प्रदर्शनी में लगभग 35 स्टोलों के ज़रिए स्टाइलिश कपड़े , आर्टिफीसियल ज्वैलरी , फुटवियर , बच्चों के खूबसूरत डिज़ाइनर कपड़े , कॉस्मेटिक और रियल ज्वेलरी आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इन स्टॉलों को लगानेवालों में दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, पुरलिया, धनबाद, टाटा, राँची और रामगढ़ के महिला एवं पुरुष व्यापारी हैं।

Dayal Builder
Srinath

इन व्यापारियों की सारी वस्तुएँ एक हीं छत के नीचे और उचित मूल्य पर मौजूद हैं। आईना ग्रुप की संचालिकाओं ने बताया राँची, रामगढ़ के बाद जमशेदपुर में मिली सफलता के बाद आईना फिर दोबारा जमशेदपुर में  प्रदर्शनी का आयोजन किया है, जो आज के लोगों की ज़रूरत को पूरी करेगा।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp