Advertisement

आजसू का पटमदा प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मंत्री सहिस ने अधिकारी और प्रशासन को को दी चेतावनी, कहा- मनमानी ना करे तो बेहतर होगा

By Goutam

Published on:

आजसू

जनसंवाद, जमशेदपुर (रॉकी कुमार): आजसू पार्टी पटमदा प्रखंड समिति के द्वारा सोमवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हल्ला बोल कार्यक्रम का शुभारंभ  बेलटाड़ चौक से पदयात्रा करते हुए पटमदा अंचल कार्यलय पर आजसू पार्टी का हुजूम पंहुचा। जिसमे रामचंद्र सहिस जिंदाबाद, आजसू पार्टी जिंदाबाद, सुदेश महतो जिंदाबाद के खूब नारे लगे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम मे बतौर अतिथि राज्य के पूर्व मंत्री सह आजसु पार्टी के केद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी बेलगाम हो गए है, इनपर लगाम लगाने के लिए सरकार बदलना होगा। पूर्व मंत्री श्री सहिस ने कड़े शब्दों मे चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी पदाधिकारी और प्रशासन मनमानी नहीं करें तों बेहतर होगा। अन्यथा आजसू पार्टी के बारे मे आजसू का इतिहास बताना और दुहराना पड़ेगा। क्योकि आजसू एक आंदोलन है और हमलोग उस आंदोलन के उपज है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि आदिवासियों के जमीन की खरीद-फरोख्त धड़ल्ले से चल रहा है। मुलवासी और दलित वर्ग शिक्षा के लिए तरस रहे है। मेरे द्वारा लायी गई योजनाओ को अबतक धरातल पर नहीं उतरना ही सरकार की मानसिकता उजागर हो जा रही है। इन सारे विषयो पर आजसू पार्टी मुखर होकर आंदोलन करेगी और सरकार के सरकारी नुमाइंदे होश मे आने को विवश होंगे।

Advertisement

हल्ला बोल कार्यक्रम मे मुख्य रूप से आदित्य महतो, अमल महतो,बनबिहारी महतो, रामकृष्ण महतो, किशोर सिंह, सुभाष सिंह, रामकृष्ण महतो, सहदेव महतो, खोगेन सिंह, नीलरतन पाल, आरती सिंह, वंदना महतो, रेणुका महतो, लक्खी सहिस, संध्या महतो के साथ सैकड़ो नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp