होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में उठाया आकर्षिणी गेस्ट हाउस को विभागीय स्तर से संचालित करने  का मुद्दा

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा के सदन में सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आकर्षिणी में अवस्थित गेस्ट हाउस के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि आकर्षिणी गेस्ट हाउस को विभागीय स्तर से संचालित किया जाए, ताकि इसकी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

विधायक गागराई ने कहा कि वर्तमान में आकर्षिणी गेस्ट हाउस निजी संगठनों द्वारा संचालित किया जा रहा है, जबकि यह पर्यटन विभाग की संपत्ति है। इसके संचालन के लिए स्पष्ट गाइडलाइन निर्धारित नहीं की गई है और विभागीय स्तर पर इसकी निगरानी एवं अनुश्रवण भी नहीं किया जाता है। ऐसे में इसकी व्यवस्था और उपयोग को लेकर कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आती हैं।

उन्होंने सदन में कहा कि आकर्षिणी गेस्ट हाउस का उपयोग न केवल सरायकेला-खरसावां जिला बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोग शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजनों के लिए करते हैं। यदि इसका संचालन विभागीय स्तर पर किया जाए तो सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से सुविधा मिल सकेगी और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता आएगी।

विधायक ने कहा कि विभागीय नियंत्रण से न केवल गेस्ट हाउस की देखरेख बेहतर होगी, बल्कि राजस्व संग्रहण में भी पारदर्शिता आएगी और पर्यटन विभाग की संपत्ति का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने आसन के माध्यम से सरकार से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।

अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है और आकर्षिणी गेस्ट हाउस के संचालन को लेकर क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

 

Related Post

Leave a Comment