Advertisement

आजसू पार्टी की अनूसंगी इकाई अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड में चलाया सदस्यता अभियान

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/ सरायकेला-खरसावां (रिपोर्ट- अमन ओझा): आजसू पार्टी की अनूसंगी इकाई अखिल झारखंड श्रमिक संघ सरायकेला-खरसावां का गम्हरिया टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड गेट नंबर एक पर सदस्यता अभियान चलाया गया। यह सदस्यता अभियान बीते 30.11.2022 से अगमी 06.12.2022 तक चलाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

इस सदस्यता अभियान को मुख्य धारा में लाने के लिए शुक्रवार को अतिथि के रूप में हरे लाल महतो (केंद्रीय सचिव सह ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी), प्रो रवि शंकर मौर्या (प्रभारी पूर्वी सिंहभूम सह केंद्रीय सचिव) सचिन महतो जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू के नेतृत्व में यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बड़ी खुशी की बात है कि अभी तक 60% प्रतिशत से ज्यादा मजदूरों ने AJSS का सदस्यता ग्रहण कर लिया है। सदस्यता ग्रहण करने वालों ने कहा कि वो लगातार कार्यक्रम के अंत तक अपनी भागीदारी संगठन को देते रहेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में अखिल झारखंड श्रमिक संघ के प्रधान सचिव दिल मोहन महतो, जिला उपाध्यक्ष लखींद्र प्रधान, पंकज कुमार, जिला संगठन सचिव कार्तिक दास, मंटू मंडल, जिला सचिव दिनेश महतो, विकेश पाल, मीडिया प्रभारी बलराम महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुमन डे, प्रखंड उपाध्यक्ष भीम प्रधान, प्रखंड संगठन सचिव रघुनाथ सिंह सरदार, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रभाकर महतो, सूरज सिंह, सुखविंदर उरांव, शुभम सिंह समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp