Advertisement

जोरडीहा में जेएसएलपीएस की आजीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आमसभा आयोजित, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : गागराई

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां के जोरडीहा में जेएसएलपीएस की आजीविका महिला संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रुप से समिति का वार्षिक प्रतिवेदन व लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रुप रेखा भी तय किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी हर हाल में जरूरी है। यही वजह है कि हमारी सरकार आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को पलाश ब्रांड से जोड़कर उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं की ब्रांडिंग ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिये हैं।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागिदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त और मजबूत करने की दिशा में लगातार योजनाएं लागू कर लाभान्वित करने का काम कर रही है। महिलायें सशक्त होंगी, तो समाज और देश आगे बढ़ेगा। गागराई ने कहा महिलाएं अगर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हों, तो वह अपने परिवार, समाज, प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर ले जा सकती हैं।

Advertisement

मौके पर मुख्य रुप से बासंती गागराई, मुखिया सोनामुनी पुरती, पूर्व मुखिया मीना माझी,मांगीलाल पुरती, उप मुखिया दीपक हेंब्रम, बीस सूत्री अजय सामड़, अनूप सिंहदेव, सानगी हेंब्रम, रानी बानरा, बिदामुनी तापे, नामसी मुंडा, मीनारी बोदरा आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp