होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

Provider 1 Provider 2

---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

 

पहली बार शहर वासियों को मिलेगा परमवीर चक्र विजेता और मुंबई हमले के आतंकियों को ठोकने वाले NSG कमांडो को सुनने का मौका

By Goutam

Published on:

 

जमशेदपुर

---Advertisement---

[smartslider3 slider="10"]

[smartslider3 slider="7"]

जनसंवाद डेस्क: सैल्यूट तिरंगा, झारखंड, पूर्व सैनिक सेवा परिषद,पूर्वी सिंहभूम एवं कार्यक्रम के संयोजक नीरज सिंह के द्वारा साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आगामी 29 जुलाई और 30 जुलाई को शहर में आयोजित होने वाले सैनिक शौर्य सम्मान सह प्रतिभा सम्मान के निमित्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

Provider 1 Provider 2

जमशेदपुर में पहली बार परमवीर चक्र विजेता  

मीडिया को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक नीरज सिंह ने बताया कि दिनांक 29 जुलाई 2023 को लौह नगरी की धरती पर पहली बार देश के रियल हीरो भारत माता के सपूत परमवीर चक्र से सम्मानित हॉनरेरी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव और NSG कमांडो सुरेंद्र सिंह (पूर्व विधायक, दिल्ली कैंट) सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा आ रहे हैं।

29 जुलाई को होगा आगमन

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री सिंह ने कहा कि 29 जुलाई को संध्या 03 :00 बजे पारडीह स्थित काली मंदिर में योगेंद्र सिंह यादव परमवीर चक्र और कमांडो सुरेंद्र सिंह का अभिनन्दन करने के बाद शहर में भारत माता के सपूतों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला जायेगा। जिसमें जमशेदपुर के लोगों को पहली बार परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र सिंह यादव को देख पाएंगे और उनका स्वागत कर पाएंगे। यह तिरंगा यात्रा पारडीह काली मंदिर से शुरू होकर डिमना चौक, मानगो चौक, बस स्टैंड गोलचक्कर, महाराणा प्रताप चौक,साकची गोलचक्कर जुबली पार्क होते हुए सोनारी स्थित आर्मी कैम्प में सम्पन्न होगी। जमशेदपुर स्थित सेना की यूनिट 220 फील्ड रेजिमेंट भारत माता के दोनों सपूतों का आर्मी ग्राउंड में स्वागत एवं अभिनंदन करेगी।

Provider 1 Provider 2

30 को राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम 

इसके साथ ही दिनांक 30 जुलाई 2023 को सुबह 11:00 साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में ऑनरेरी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव परमवीर चक्र और NSG कमांडो सुरेंद्र सिंह को सुनने का सौभाग्य जमशेदपुर की आम जनता को मिलेगा। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन के बदौलत समाज के हित में काम कर रहे लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा।

पूर्व नौ सैनिक सुशील सिंह ने कहा की यह जमशेदपुर के लोगों के लिए गौरव का पल होगा जब परमवीर चक्र से सम्मानित हॉनरेरी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव और एन एस जी कमांडो सुरेंद्र सिंह जी हम लोगों के बीच मौजूद रहेंगे। साथ ही सुशील कुमार सिंह ने जमशेदपुर वासियों से अपील किये लोग हज़ारों की संख्या में पारडीह काली मंदिर पहुँच कर भारत माता के सपूतों का अभिनन्दन करें और इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर जमशेदपुर के लोगों के दिलों के अंदर हमारे सैनिकों के लिए जो सम्मान है। उसे इस यात्रा के माध्यम से प्रकट कर देश भक्ति के क्षेत्र में इतिहास रचने का काम करें।

यह भी पढ़ें: कुचाई CHC में मंत्री चंपई सोरेन व विधायक दशरथ गागराई ने किया डिजिटल एक्स रे मशीन का उदघाटन

इस प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश के प्रदेश संयोजक सह कार्यक्रम के संयोजक नीरज सिंह, पूर्व नौंसैनिक सह कार्यक्रम के सह संयोजक सुशील कुमार सिंह, सैल्यूट तिरंगा झारखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला संयोजक राजीव रंजन और विनोद राय उपस्थित थे।

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment