Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खरसावां में भाजपा की चुनावी सभा को किया संबोधित, बांग्लादेशी घुसपैठिए भगाने और 2.87 लाख सरकारी नौकरी का किया वादा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को सत्ता पक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो संताल परगना से घुसपैठियों को भगाया जाएगा। दो लाख 87 हजार को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिला के खरसावां के हाईस्कूल मैदान में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सोनाराम बोदरा के पक्ष में चुनावी सभा की। इस दौरान सत्ता पक्ष पर वे जमकर बरसे। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो संताल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाया जाएगा। ये सनातन को बचाने का चुनाव है.2 लाख 87 हजार को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Dayal Builder
Srinath

सत्तारूढ़ दल पर जमकर बरसे हिमंता बिस्वा सरमा
हिमंता बिस्वा सरमा बीजेपी की चुनावी सभा में सत्ता पक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जल,जंगल और जमीन का पैसा खानेवाले जेल की चक्की पीसेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद मंईयां सम्मान योजना की बात करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि महिलाएं आज भी लाइन लगाकर पानी लेती हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में सोने से बढ़कर ज्यादा महंगा बालू है। हेमंत सरकार के कार्यकाल में जनता की विकास नहीं हुआ। बल्कि आलमगीर आलम इरफान अंसारी के घर से करोड़ों रुपए बरामद हुए। उन्होंने खरसावां विधानसभा के जनता को भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा को वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सोय भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, विधानसभा संयोजक विजय महतो, सुधीर मंडल, बास्को बेहरा, जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, सावित्री बानरा, अभिषेक आचार्य, प्रमुख मनेंद्र जामुदा दुलाल स्वांसी, नयन नायक, राहुल दास आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp