Advertisement

गाड़ाबासा गोलमुरी के प्रत्येक घरों में बाटें गए अयोध्या राम मंदिर के अक्षत, निमंत्रण पत्र, मंदिर की तस्वीर, दीये और भगवा ध्वज

By Goutam

Published on:

गोलमुरी

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: शीतला माता मंदिर गाड़ाबासा के द्वारा सोमवार को पूरे गाड़ाबासा, खान बगान के प्रत्येक घरों में अयोध्या राम मंदिर के अक्षत, निमंत्रण पत्र, मंदिर की तस्वीर, दीये और भगवा ध्वज बाटें गए। सभी घरों में अपील करते हुए कह कि 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन अपने घरों में भव्य दीपावली मनाएं।  यह अभियान मंदिर कमिटी के अध्यक्ष राम प्रकाश साहू, महासचिव खेमलाल साहू, संरक्षक खेमलाल चौधरी, भाजपा नेता सह समाजसेवी  दिनेश कुमार और अनिल काबरा के नेतृत्व में चलाया गया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर दिनेश कुमार ने कहा कि हिंदू धर्मावलंबी सभी सनातनी अपने घरों पर 22 जनवरी को भगवा ध्वज का पूजन करे अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाए और संध्या बेला में दीपावली की तरह सजाएं, अपने आँगन में रंगोली से जय श्रीराम लिखे और लाइटिंग के साथ पटाखे भी जलाए। बहुत ही सौभाग्य से हम सभी के जीवन में यह दिन आया है जब हम सभी के अराध्य देव भगवान राम टेंट से निकाल कर मंदिर में स्थापित किए जा रहे है।

Dayal Builder
Srinath

वहीं खेमलाल चौधरी ने कहा कि बड़े ही भाग्य से हमे यह दिन देखने को मिला है। लंबी लड़ाई के बाद राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हु़आ हैं। इसके लिए कई लोगो ने अपनी कुर्बानी दी है। कई लंबे समय तक जेल में रहे है। मंदिर के अध्यक्ष राम प्रकाश साहू ने बताया कि 22 जनवरी को मंदिर प्रांगण में 11 बजे से यज्ञ और हनुमान चालीसा का पाठ होगा जो 1 बजे समाप्त होगा उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से बेद बती, सोनामुनी शांडिल्य, सविता सिंह, सविता साहू, द्रौपदी साहू, जमुना देवी, माया देवी, चंद्ररेखा देवी, सावित्री देवी, ओली चक्रवर्ती, प्रेमु यादव, रवि दुबे, अजय, कांता देवांगन, संदीप साहू, गौरव यादव, सन्नी देवांगन, छोटू, अमित, पप्पू कलवार आदि काफी संख्या में रामभक्त और मंदिर कमिटी के सदस्यगण उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp