Advertisement

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप-मुखिया संतोष ठाकुर की पहल से दो बच्चों को मिली सरकारी मदद, अब नहीं रुकेगी पढ़ाई

By Goutam

Updated on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में जनसेवा की एक सराहनीय मिसाल सामने आई है। पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर की पहल से दो जरूरतमंद बच्चों को सरकारी योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो गई है, जिससे अब उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

बताया जाता है कि वर्ष 2023 में रांची में हुए एक सड़क हादसे में दोनों बच्चों के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई और बच्चों की शिक्षा पर संकट गहराने लगा।

Advertisement

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उप मुखिया संतोष ठाकुर ने जिम्मेदारी उठाई और जिला प्रशासन, उपायुक्त कार्यालय तथा बाल संरक्षण विभाग से लगातार संपर्क कर बच्चों के लिए सहायता सुनिश्चित करने का प्रयास किया। उनके लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि अब काव्या कुमारी और दिव्यांश कुमार को बाल संरक्षण योजना के तहत प्रति माह ₹4000 की आर्थिक सहायता मिल रही है।

इस पहल से न केवल बच्चों को आर्थिक संबल मिला है, बल्कि उनके भविष्य के प्रति एक नई उम्मीद भी जगी है। यह सहायता उनकी शिक्षा को जारी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर संतोष ठाकुर ने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने आगे भी समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

ताजा खबरें

WhatsApp