Advertisement

बागबेड़ा के 50 घरों में वर्षों बाद पहुंचा नियमित पेयजल: समस्या के समाधान पर ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान से नेहरू मैदान रोड नंबर-3 तक के करीब 50 घरों में वर्षों से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या का समाधान होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नियमित जलापूर्ति शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन कर उनके प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से नियमित सप्लाई का पानी नहीं मिल रहा था, जिससे दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समस्या के समाधान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने लगातार संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष मामला उठाया। इसके बाद DMFT फंड से संचालित पाइपलाइन एवं जलापूर्ति कार्यों में प्रगति हुई और अब क्षेत्र के घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है।

Dayal Builder
Srinath

समस्या के समाधान के बाद नेहरू मैदान क्षेत्र के ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान मुखिया राजकुमार गौड़, पूर्व मुखिया बाहामनी हेंब्रम, उप मुखिया संतोष ठाकुर, अजीत सिन्हा, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडेय, अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह एवं कुमार विशाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

सम्मान समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जनहित के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों की पहचान है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की प्रत्येक मूलभूत समस्या के समाधान के लिए वे लगातार कार्य करते रहेंगे और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थीं। अब नियमित जलापूर्ति शुरू होने से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पंचायत क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्य इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp