Advertisement

बागबेड़ा में सजा कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति की रंगत में डूबे साहित्य प्रेमी

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित शांति निकेतन मिडल एंड हाई स्कूल परिसर में शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण मंच की ओर से भव्य कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें रांची और जमशेदपुर से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का संचालन मंच की संस्थापक कवयित्री अंकिता सिन्हा ने किया। सम्मेलन में उपासना सिन्हा, माधवी उपाध्याय और वीणा पाण्डेय भारती ने काव्य पाठ के माध्यम से साहित्यिक रंग बिखेरे। मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति भी वीणा पाण्डेय भारती द्वारा दी गई।

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

कवयित्रियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में मुखिया मायावती टुडू, नीनू कूदादा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया सुरेश निषाद, संतोष ठाकुर, कुमुद यादव, प्रधानाध्यापक केपी सिंह और समाजसेवी मोतीता सिंह ने संयुक्त रूप से कवयित्रियों को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

कविता में दिखी समाज और संस्कृति की झलक

सम्मेलन में कवयित्रियों ने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकार, प्रकृति प्रेम और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ के दौरान साहित्य प्रेमियों ने तालियों के साथ कवयित्रियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पूजा दत्ता और शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, शिक्षक और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ऐसे साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp