Advertisement

बागबेड़ा रोड नंबर-5 में जलजमाव से लोग परेशान, जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

By Goutam

Published on:

बागबेड़ा रोड नंबर-5 जलजमाव समस्या

जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के रोड नंबर-5 स्थित काली मंदिर के समीप लंबे समय से बनी जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुमित प्रकाश से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी बीडीओ को सौंपा गया।

Advertisement
Advertisement

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उपमुखिया संतोष ठाकुर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बागबेड़ा कॉलोनी अध्यक्ष अजीत सिंहा ने संयुक्त रूप से बीडीओ का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया। उन्होंने बताया कि लगातार जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदा पानी जमा रहने से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

Dayal Builder
Srinath

ज्ञापन में क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई है, ताकि स्थानीय लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Advertisement

उपमुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि उनके समाधान तक लगातार प्रयास करना है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रखंड प्रशासन इस जनसमस्या पर त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई करेगा, जिससे रोड नंबर-5 काली मंदिर क्षेत्र के लोगों को जल्द राहत मिल सके।

ताजा खबरें

WhatsApp