Advertisement

गोविंदपुर में नाई समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु आवंटित भूमि में भूमि पूजन संपन्न, विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह रहे उपस्थित 

By Goutam

Published on:

नाई समाज

जनसंवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर में नाई समाज के उत्थान एवं विकास हेतु एक सामुदायिक भवन की बहुत पुरानी मांग थी, जिसे देखते हुए जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने पहल करते हुए छोटा गोविंदपुर में नाई समाज के भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन करवाया था। मंगलवार को उक्त भूमि पर भूमि पूजन कर पूरे विधि विधान से आवंटित भूमि को नाई समाज को दिया गया। ज्ञात हो की गोविंदपुर, टेल्को, राहरगौड़ा, बारीगोडा में नाई समाज के लोग भारी संख्या में निवास करते हैं।

Advertisement
Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पूरे जमशेदपुर स्तर पर नाई समाज के विकास, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कोई सामुदायिक भवन निर्माण नहीं था इसे देखते हुए गोविंदपुर में खाता संख्या 265 प्लॉट संख्या 694 में अंचलाधिकारी के द्वारा 10 डिसमिल जमीन आवंटित किया गया था। मंगलवार को पूरे विधि विधान के साथ सामुदायिक भवन के लिए आवंटित भूमि को भूमि पूजन कर समाज को दिया गया। उन्होंने कहा की मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और सभी जाति का संतुलित विकास ही बेहतर समाज की स्थापना कर सकते है।

Dayal Builder
Srinath

स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में नाई समाज की वर्षो पुरानी मांग जिसे आज विधायक मंगल कालिंदी के सहयोग से पूरा किया जा रहा है, इसको लेकर इस क्षेत्र के तमाम नाई समाज के लोग बहुत आभार वयक्त करते है।

Advertisement

इस अवसर पर नाई समाज के स्थानीय अध्यक्ष राजू ठाकुर, सचिव उमेश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, पापुन प्रमाणिक,गोविंद ठाकुर,आदित्य ठाकुर,विजय ठाकुर,चंदन ठाकुर,आदित्य शर्मा,अनिल ठाकुर,तरुण प्रमाणिक,नवरतन ठाकुर,विजय ठाकुर, संजय ठाकुर, रामप्रवेश ठाकुर, जेएमएम के समीर दास, रामनवमी सिंह, देवराज , दिनेश सिंह, रजनी दास, राजबान्न सिंह,संजय सिंह,कांग्रेस के नरेश गौरा,बालाजी भगत,रवि चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे।

भवदीय
परितोष सिंह

ताजा खबरें

WhatsApp