Advertisement

टाटा स्टील के LD-1 ने रचा इतिहास, एक दिन में 50 हीट टैप कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। Tata Steel के प्राइमरी स्टील मेकिंग विभाग के एलडी-1 (LD-1) ने एक दिन में 50 हीट टैप कर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ टीम ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

जानकारी के अनुसार, इससे पहले एलडी-1 के नाम एक दिन में 48 हीट टैप करने का रिकॉर्ड दर्ज था, जबकि वैश्विक स्तर पर अधिकतम 49 हीट का रिकॉर्ड था। अब एलडी-1 ने 50 हीट टैप कर न केवल अपना रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि विश्व स्तर पर भी नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

Advertisement

इस ऐतिहासिक उपलब्धि में एलडी-1 की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान यूनिट के प्रमुख हरी बाबू, हेड पीके पांडे, हेड अमरनाथ मुखर्जी, सीनियर मैनेजर चंद्रदीप कुमार, सेक्शनल मैनेजर सुजीत, शिफ्ट मैनेजर सहित सभी कर्मचारियों ने मिलकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

साथ ही फोरमेन घनश्याम राय, टूना शेट्टी और रामचंद्र मरांडी तथा तीनों शिफ्ट के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से यह सफलता संभव हो सकी। इस उपलब्धि के बाद पूरे विभाग में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने अपने प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।

टाटा स्टील में यह कीर्तिमान केवल एलडी-1 यूनिट के नाम दर्ज हुआ है, जो कंपनी के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि टीमवर्क, तकनीकी दक्षता और उच्च उत्पादकता का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।

ताजा खबरें

WhatsApp